-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हरेली पर एक परिवार छाया मातम, शराब के नशे ने एक परिवार को दिया उजाड़

हरेली पर एक परिवार छाया मातम, शराब के नशे ने एक परिवार को दिया उजाड़

पिता ने अपने हाथों से पुत्र पर धारदार हथियार से किया हमला, हमले में बेटे की हो गई मौत।

 पुलिस ने मामले को किया दर्ज, आरोपी पिता को लिया हिरासत में, पुलिस कर रही है कार्यवाही।।

पेंड्रा। जिले में शराब के नशे ने एक परिवार को मातम में बदल दिया। जहां जिले मे पिता और पुत्र के बीच ऐसा विवाद हुआ कि नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। और पिता ने अपने हाथों से कलेजे के टुकड़े पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस पर इस हमले में बेटे की मौत हो गई। वहीं हरेली से ठीक एक दिन पहले ही इस परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
दरअसल पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का हैं जहां आरोपी पिता राजेंद्र साठे और पुत्र आकाश साठे के मध्य ऐसा विवाद हुआ कि नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। और पिता ने अपने हाथों से कलेजे के टुकड़े पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस पर इस हमले में बेटे की मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस के अनुसार सामतपुर में राजेंद्र साठे और उसका बेटा आकाश साठे रहता है। जहां दोनों को शराब पीने की आदत थी। वे दोनो शराब के नशे में लगातार एक दूसरे से झगड़ा करते थे। ऐसे ही शनिवार को भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। और आरोपी पिता राजेंद्र साठे और पुत्र आकाश साठे शराब पीए हुए थे। इसी दौरान विवाद में आरोपी पिता राजेंद्र साठे ने पुत्र आकाश साठे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पुत्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बताया कि घर के झगड़े के दौरान यह घटना हुई थी। जहां आरोपी राजेंद्र साठे और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस बीच पुत्र आकाश वहां आ गया। उसने झगड़े के बीच में दखल दिया और इस वजह से राजेंद्र को गुस्सा आ गया। आरोपी पिता ने आकाश के सीनें में चाकू घोप दिया। जिस पर इस हमले में पुत्र आकाश की जान चली गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता राजेंद्र साठे को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई हैं। वहीं पुत्र आकाश साठे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

1.  ओम चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि गौरेला के सामतपुर इलाके में राजेंद्र साठे अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इस दौरान राजेंद्र का बेटा आकाश वहां पहुंच गया. वह झगड़े में दखल देने लगा जिससे राजेंद्र साठे को गुस्सा आ गया। इसके बाद राजेंद्र ने आकाश के सीने और गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे आकाश की मौत हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.