-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, मां बेटे गिरे सड़क पर, इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में युवक की मौत

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, मां बेटे गिरे सड़क पर, इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में युवक की मौत


दुर्ग 05 अगस्त । जामगांव एम तारा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार मां बेटे को ठोकर मार दी इस दुर्घटना में गंभीर अवस्था में घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

अमलेश्वर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे ग्राम तर्रा निवासी सुरेंद्र ठाकुर 25 वर्ष अपनी मां जानकी ठाकुर 45 वर्ष के साथ बाइक में जाम गांव एम से तर्रा की तरफ वापस आ रहा था। तेज रफ्तार वाहन के द्वारा पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना से सुरेंद्र को काफी चोट आई। जिसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है इलाज के दौरान सुरेंद्र का मौत हो गया। वही उसकी मां को भी चोट आई है।
ग्रामीणों के बताए अनुसार सुरेंद्र के पिता की भी मौत जामगांव एम में सड़क दुर्घटना में ही आज से करीब 15 साल पहले हुई थी। सुरेंद्र अपने मां के साथ रहता था। घटना अम्लेश्वर थाना क्षेत्र मे हुआ है। वही मृतक पाटन क्षेत्र में रहता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.