-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जंगल से लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर हुए भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर हुई मौत

जंगल से लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर हुए भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर हुई मौत

जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से हो गए हैं घायल, घायलों का चल रहा है इलाज, वही गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद  कर दिया गया था बिलासपुर रेफर।

पेंड्रा। जिले में भालू के हमले का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भालू के हमले की घटना सामने आ रही है। जिसमें भालू के हमले से लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ती है या फिर घायल हो जाते हैं।  इसी तरह से जिले में एक बार फिर से जंगल से लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर हुए भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां मरवाही वन परिक्षेत्र के बदरौड़ी गांव से लगे जंगल का है। जहां पर एक भालू ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों ग्रामीण आज सुबह हरेली त्यौहार के लिए लकड़ी लेने जंगल गए हुए थे, सुबह जैसे ही ग्रामीण जंगल पहुंचे जंगल में भालू ने उन्हें देखकर उनपर हमला कर दिया , भालू ग्रामीणों को देखकर काफी आक्रोशित हों गया और सीधे ग्रामीणों के सिर पर हमला कर दिया भालू के हमले से ग्रामीणों के आंख ,सिर, जांघ में गंभीर चोटे आई है। भालू के हमले से श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। तो गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को सीधे मरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जिसके बाद वहां से जिला अस्पताल रेफर किए गया। जहां पर दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए संतराम और घासी राम को तत्काल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल संतराम और घासीराम की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वही गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.