-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में  ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल 

 *वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन |* 

बिलासपुर :- 09 अगस्त 2024

           मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों को रेलवे चिकित्सालय के साथ ही साथ उनके कार्यस्थलों में भी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ अथवा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यस्थलों में कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जा रहा है।  
            इसी संदर्भ में मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाणिज्य विभाग के 75 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई । इस दौरान कर्मचारियों के रक्तचाप, मधुमेह, हाइट व वेट जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई | इस दौरान 30 कर्मचारियों का टीकाकरण भी किया गया |
          शिविर में अनुबंधित चिकित्सक डॉ. पी के सरदार एवं वरि. मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की । इस दौरान चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, बीमारियों से होने वाली हानियां तथा बचाव हेतु परहेज करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित परामर्श भी दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.