भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव जी एवं राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के निर्देशानुसार राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर परीक्षा स्थान ई. राघवेंद्र राव शासकीय विज्ञान उच्च. महाविद्यालय सीपत ,सरकंडा बिलासपुर में प्रथम दिवस पंजीयन , ध्वज शिष्टाचार से प्रारंभ हुआ।
इस शिविर के शिविर संचालक श्री सी. एल.चंद्राकर, मुख्य परीक्षक श्री शैलेंद्र मिश्रा, सहायक परीक्षक श्री गोपाल राम वर्मा ,श्री इनुराम वर्मा, श्री महेश कुमार साहू, श्री गिरीश कुमार पाढ़ी, श्री धनेश्वर कुमार वर्मा, श्री मनीष कुमार बघेल, श्री दिलीप निषाद, श्री तिलेश्वर बघेल, श्री रोहित कुमार वर्मा भौतिक व्यवस्था - श्री विजय यादव जिला सचिव, श्री भूपेंद्र शर्मा( प्राचार्य), श्री महेंद्र बाबू टंडन (ADOC) व 130 स्काउट बिलासपुर संभाग एवं सरगुजा संभाग जाँच परीक्षा में उपस्थित है।
