-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्टेशनों में सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने “बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ” ग्रुप अवार्ड की शुरुआत

स्टेशनों में सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने “बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ” ग्रुप अवार्ड की शुरुआत 

 *उसलापुर स्टेशन को मिला “बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ” का अवार्ड |* 

 *मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने स्टेशन की पूरी टीम को किया पुरस्कृत |* 

बिलासपुर – 09 अगस्त 2024 

          मंडल के सभी स्टेशनों की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं के साथ ही सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में 'बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ' ग्रुप अवार्ड की शुरुआत की गई है | इसके अंतर्गत प्रत्येक माह मंडल के 08 स्टेशनों को नामित कर यहाँ के समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन करते हुये उत्कृष्टता के आधार पर स्टेशन के विभिन्न विभाग के पर्यवेक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है ।
            इसी क्रम में मंडल के जयरामनगर, उसलापुर, सक्ति, सरगबूंदिया, जामगा, ब्रजराजनगर, बधवाबारा व मनेन्द्रगढ़ स्टेशनों को नामित कर वाणिज्य, परिचालन, विद्युत, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूरसंचार सहित विभिन्न विभाग के कार्य कुशलता के मापदण्डों, यात्री सुविधाओं और समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया | उसलापुर स्टेशन को माह जून 2024 में सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट पाया गया , फलस्वरूप 'बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ' ग्रुप अवार्ड के लिए चयनित किया गया | 
          आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने उसलापुर स्टेशन के सभी विभागों की पूरी टीम को समूहिक रूप से 'बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ' रनिंग शील्ड तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई |
          इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, वरि.मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्री हिमांशु जैन, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्रीमती नम्रता सिंह भी उपस्थित थे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.