-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

NEWS 1947 ख़बर का असर :गाय को चाकू मारने वाले का निकाला गया जुलूस...

NEWS 1947 ख़बर का असर :
गाय को चाकू मारने वाले का निकाला गया जुलूस...


छत्तीसगढ़/
दुर्ग : रुआबांधा क्षेत्र में गौवंश को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी रुआबांधा क्षेत्र से ही की गई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला ।


आरोपी : जिस बदमाश ने गाय को चाकू मारा है.वो आदतन बदमाश किस्म का है. जिसे पुलिस ने पहले भी जेल भेजा है. आरोपी ने जब गाय पर चाकू से वार किया तो पूरा चाकू उसके पेट में घुस गया.इसके बाद आरोपी उसे निकालने के लिए गाय के पीछे भागा.लेकिन गाय भाग चुकी थी. आरोपी की पहचान पुलिस ने रामशंकर के तौर पर की है. पुलिस ने इस घटना के सीसीटीवी को देखने के बाद मौके पर मौजूद अन्य गवाहों को भी बुलाकर गवाही दर्ज की गई है.घटना के बाद से आरोपी फरार था . जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद रुआबांधा क्षेत्र में जुलूस निकाला गया ।

'' गाय को चाकू मारकर घायलYy किया गया .जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई .आरोपी का नाम रामशंकर है.जो पहले भी अपराध के बाद जेल जा चुका है.शिकायत के बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आपको बता दें कि,भिलाई क्षेत्र के रुआबांधा क्षेत्र में गौवंश के साथ निर्ममता करने का मामला NEWS 1947 के कुछ घंटे पहले ही प्रकाशित किया गया था कि यहां के एक शराबी युवक ने गाभिन गाय के पेट में चाकू घुसा दिया था। चाकू मारने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई . घटना के बाद गौवंश प्रेमियों . पशु प्रेमियों और गाय के मालिक ने चाकू लगने की जानकारी लगने के बाद गाय को अस्पताल पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने गाय के पेट से चाकू को बाहर निकाला है. गाय 4 माह की गाभिन भी बताई जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.