-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले के 35 हजार असाक्षरों को किया जाएगा साक्षर

जिले  के 35 हजार असाक्षरों को किया जाएगा साक्षर

कलेक्टर की अध्यक्षता में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण  लीना कमलेश मण्डावी की अध्यक्षता में आज अरपा सभा कक्ष में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिलें को प्राप्त लक्ष्य 35 हजार असाक्षरों का चिन्हांकन कर उल्लास एप में प्रवृष्टि की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देषित किया  कि असाक्षरों के चिन्हांकन में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे जिलें में कोई भी असाक्षर न छूटे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव श्री जे.के. शास्त्री द्वारा अवगत कराया गया की जिलें के तीनों विकासखण्डों क्रमशः गौरेला को 12 हजार, पेण्ड्रा को 8 हजार एवं मरवाही को 15 हजार के लक्ष्य के अनुरूप जिले के 166 ग्राम पंचायतों एवं 2 नगर पंचायतों में ग्राम प्रभारी शिक्षकों द्वारा असाक्षरों का सर्वे कर उल्लास एप में प्रवृष्टि का कार्य जारी है। जिले में आॅफलाईन 22 हजार 306 असाक्षरों का सर्वे किया गया है। अब तक 12 हजार 928 असाक्षरों की प्रवृष्टि उल्लास एप में की जा चुकी है। शेष प्रवृष्टियाॅ अतिशीघ्र कर ली जावेगी।
जिला नोडल अधिकारी श्री मुकेश कोरी द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 में की गई अनुशंसा अनुरूप भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राज्य द्वारा प्राप्त लक्ष्य अनुरूप 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को साक्षर किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह कार्यक्रम सब के लिए शिक्षा जन-जन साक्षर अभियान के नाम से संचालित है। इस योजना का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (जीवन कौशल, वित्तीय, डिजीटल, चुनावी, कानूनी साक्षरता, व्यवसायिक कौशल विकास, बुनियादि शिक्षा एवं सतत् शिक्षा पर जागरूक करना है ,जिसके तहत स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा असाक्षरों को 200 घण्टे अध्यापन कराकर आयोजित महापरीक्षा में शामिल कराकर साक्षर बनाना है। बैठक में श्री के.पी. तेन्दुलकर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डाॅ. ललित शुक्ला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.