-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News;मुठभेड़ में 8 लाख की महिला नक्सली ढेर

मुठभेड़ में 8 लाख की महिला नक्सली ढेर

🟨 *समय : रात 08 बजे

जगदलपुर, 09 जुलाई। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि आज मंगलवार 09 जुलाई को *जिला कांकेर* के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा (थाना से 12 किमी. पूर्व दक्षिण दिशा) के जंगल में कांकेर DRG  और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 01  महिला माओवादी का शव एवं 01 नग .303 रायफल, 01 नग .315 बोर रायफल  सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, कांकेर  इंदिरा कल्याण द्वारा बताया गया है  मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई महिला माओवादी की शिनाख्तगी रीता मड़ियांम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम मनकेली जिला-बीजापुर के रूप में हुई है, उक्त मृत महिला माओवादी कैडर  PLGA Military Company- 5 की सदस्या हैं, उसके ऊपर 8 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित है।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया है कि वर्ष 2024 में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप बस्तर रेंज अंतर्गत अब तक कुल 137 माओवादियों के शव, 498 माओवादियों को गिरफ्तार, 461 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा यह भी बताया गया है कि संयुक्त ऑपरेशन में कांकेर डीआरजी  एवं बीएसएफ 30 & 94 वीं वाहिनी का बल शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.