गौरेला पेंड्रा मरवाही
___________________
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के उपरांत तहसील कार्यालय मरवाही में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने तहसीलदार को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे सहित परियोजना निदेशक डीआरडीए के.पी.तेंदुलकर भी मौजूद थे।
