___________________
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पत्थर्रीटोला एवं आंगनबाड़ी केंद्र सिलवारी टोला, सिवनी और उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की दर्ज संख्या एवम उपस्थिति, रेडी टू ईट, बच्चों में पोषण का स्तर, वजन एवं ऊंचाई मशीन की जांच, मैन्यू के अनुसार भोजन प्रदाय करने की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं को समय पर केंद्र में उपस्थित होने और बच्चों की देखरेख पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा में ओपीडी पंजी, दवाइयों की उपलब्धता एवम वितरण, प्रसव कक्ष में डिलेवरी सुविधा सहित परिसर में साफ सफाई आदि का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
