-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने स्कूलों के खुलने और शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का किया औचक निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही
_________________

कलेक्टर ने स्कूलों के खुलने और शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का किया औचक निरीक्षण

शिक्षक की भूमिका में बच्चों को पढ़ाया अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं भूगोल

 कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज मरवाही विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर समय पर शाला खुलने और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निमधा, सेजेस सिवनी, नवीन शासकीय प्राथमिक शाला पत्थर्री टोला एवं शासकीय प्राथमिक शाला बनियाडांड , लरकेनी और शासकीय प्राथमिक शाला सिलवारी टोला सिवनी का निरीक्षण किया। 
उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, विद्यार्थियों की दर संख्या, नवप्रेवेशी बच्चों, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण, शाला परिसर में स्वच्छता आदि का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से निर्धारित समय पर शाला में उपस्थित होकर लगन से अध्यापन कराने तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। 

     कलेक्टर ने कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला निमधा में कक्षा नवमी एवं दसवीं के बालिकाओं को ब्लैक बोर्ड में अंग्रेजी विषय में टेंस (काल) एवं काइंड ऑफ सेंटेंस के बारे में पढ़ाया और छात्राओं से सवाल जवाब किया। उन्होंने बारहवीं कक्षा के कला संकाय के विद्यार्थियों को भूगोल विषय में नदी, पर्वत, मानचित्र आदि के संबंध में सवाल कर उनके सामान्य ज्ञान की परख की। इसी तरह सेजेस सिवनी में 12वीं कक्षा के बच्चों को हिंदी विषय में कविता, छंद, अलंकार आदि के बारे में उदाहरण सहित सवाल पूछ कर उनके ज्ञान की जांच की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.