-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाएं योजना का लाभ: कलेक्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाएं योजना का लाभ: कलेक्टर
शिविर सुविधा का अधिक से अधिक उठाएं लाभ: जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा

हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 20 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त 117 आवेदनों में से 53 निराकृत

       कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सधवानी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया ।

उन्होंने जिला अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाने को कहा। 

उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। योजनाओं की जानकारी के अभाव में लोग हितग्राही मूलक योजनाओं का समुचित लाभ नहीं ले पाते है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो व्यक्ति योजना का लाभ की पात्रता नहीं रखते उन्हें अवगत करा दें, ताकि वे अनावश्यक रूप से भटके नहीं। उन्होने शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा एवं परीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण समाधान के निर्देश दिए। 
            अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला सुश्री ममता पैकरा ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए शासन द्वारा पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर समस्याओं एवं मांगों का निराकरण कर रहे है। उन्होने शिविर सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने ग्रामीणों से आग्रह किया। जनपद सदस्य जमीला बाई एवं गुंजन राठौर ने भी शिविर को संबोधित कर लोगों से शिविर का लाभ उठाने कहा। शिविर स्थल पर हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 20 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इनमें 3 हितग्राहियों को मछली पकड़ने का निशुल्क जाल, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 4 गर्भवति महिलाओं की गोद भराई और 8 शिशुवती-बच्चों का अन्नप्रासन शामिल है।
             जिला स्तरीय शिविर में प्राप्त 117 में से 53 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष 64 आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र किया जाएगा। शिविर में पंचातय एवं ग्रामीण विकास को 56 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग को 28, राजस्व विभाग को 25, मछली पालन को 3, खाद्य एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को 2-2, एवं समाज कल्याण विभाग को 1 आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28, राजस्व विभाग द्वारा 19, मछली पालन द्वारा 3, खाद्य द्वारा 2 और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क द्वारा 1 आवेदन का निराकरण किया गया। शिविर में परियोजना निर्देश डीआरडीए कौशल प्रसाद तेंदुलकर, सरपंच ग्राम पंचायत सधवानी गिरजा बाई, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.