-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नवाचार और विकास को प्रगति देने वाला बजट - सांसद पांडेय

राजनांदगांव
नवाचार और विकास को प्रगति देने वाला बजट - सांसद पांडेय


सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि बजट से विकसित भारत के संकल्प को गति मिलेगी और नवाचार, अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत 25 हजार ग्रामीण बस्तियों को हर तरह के मौसम के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी। कृषि क्षेत्र में 1.52 लाख करोड़ के प्राविधान किया गया है जो अब तक के सबसे बड़े कृषि बजट को प्रदर्शित करता है। साथ ही प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल तक बढ़ाने से मोदी सरकार की किसानों के प्रति गहरी संवेदनाओं को प्रदर्शित करता है। जीवन रक्षक दवाओ पर सीमा शुक्ल कम कर कैंसर मरीजों को इलाज में बड़ी राहत दी है। सांसद संतोष पांडेय ने आगे कहा कि अंतरिम बजट प्रस्तुत करते समय वित्त मंत्री ने चार प्रमुख चीजों पर ध्यान केंद्रित किया था। वह था गरीब, महिलाये, युवा, अन्नदाता जिसे मुख्य बजट में चरितार्थ करते हुए उन्होंने सभी वर्गों का समावेश किया है। बजट को विकसित भारत को समर्पित बताते हुए सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.