-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिना अनुमति के संचालन करने पर क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स को किया गया सील

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
बिना अनुमति के संचालन करने पर क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स को किया गया सील

         बिना अनुमति के संचालन करने पर वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर्स निमधा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत तत्काल सील कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि,अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं थाना प्रभारी मरवाही की संयुक्त टीम ने तहसील मरवाही के अन्तर्गत ग्राम निमधा में छापेमारी कार्रवाई कर  वर्षा जायसवाल के (डिग्री इन योगा एण्ड हेल्थ) क्लीनिक एवं वर्षा मेडिकल स्टोर को सील किया है। 

एसडीएम मरवाही  दिलेराम डाहिरे ने बताया कि जांच दल को  वर्षा जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर से संबंधित दस्तावेज और सामग्री की जांच की गई। 
जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के क्लीनिक संचालन की जा रही थी। बिना अनुमति के डॉ.रूपेन्द्र मिश्रा क्लीनिक में उपचार कर रहे थे। 
इसी प्रकार वर्षा मेडिकल स्टोर्स, रोहित जायसवाल के नाम से संचालित है। जिसका संचालक वर्षा जायसवाल है। मेडिकल स्टोर में मेडिसिन की बिक्री देवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो कि दवाइयों की बिकी हेतु अधिकृत नहीं है, न ही इनके पास कोई वैध डिग्री है, जो पूर्णतः मेडिकल संचालन के विरूद्ध पाया गया। मेडिकल स्टोर में रोहित जायसवाल बैठता नहीं है। इस प्रकार वर्षा जायसवाल क्लीनिक एवं वर्षा मेडिकल स्टोर ग्राम निमधा को तत्काल सील किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.