बालोद। जिला मुख्यालय स्थित जय स्तंभ चौक पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है देश की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में दिए पहला भाषण में उन्होंने हिंदुओ को हिंसक बताने के विरोध में किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन साहू,विनोद कौशिक, किसान मोर्चा के तोमन साहू, जिला महामंत्री राकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे वहीं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया पुतला दहन में प्रमुख रूप से जितेंद्र पांडे, वैभव शर्मा, देवेंद्र साहु शामिल रहें पुतला दहन नारेबाजी करते रहे बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने इस दौरान पुतला जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़
