-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

एस 0पी0 बिलासपुर रजनेश सिंह ने यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

एस 0पी0 बिलासपुर रजनेश सिंह ने यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

एडिशनल एस0पी0 ट्रैफिक ने संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए,138 यात्री बसों के चालकों का "ब्रीथ एनलाइजर" से करवाई जांच,
अभियान निरंतर जारी रहेगी 

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षात्मक मापदंडों के अनुरूप यात्री बसों के जांच के निर्देश दिए।

यात्री बसों की जांच अभियान के आज प्रातः यातायात बिलासपुर पुलिस द्वारा एडिशनल एस0पी0 (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर एवं डी0एस0पी0 (ट्रैफिक) संजय साहू की उपस्थिति में हाईटेक बस स्टैंड में बिलासपुर से रवाना एवं बिलासपुर शहर आने वाले यात्री बसों के चालक नशे की हालत में यात्री बसों का परिवहन तो नहीं कर रही, इस हेतु "ब्रीथ एनालाइजर" से यात्री बसों के चालक एवं परीचालकों की जांच किया गया। जिसमे टीम द्वारा कुली -"138" को चेक किया गया जो सभी चालक सामान्य पाए गए।

यात्री बसों के जांच अभियान के संबंध में एडिशनल एस0पी0 ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने बताया कि- "समय-समय पर ऐसी सड़क दुर्घटनाएं होती है, जिसमें ऐसी भी बातें सामने आती है, जिनसे ज्ञात होता है कि वाहन चालक नशे में था, बसों में बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं, ऐसी स्थिति में चालक का नशे की हालत में वाहन चलाना खतरा उत्पन्न करता है, इस लिहाज से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज विशेष अभियान चलाया गया, जो की निरंतर जारी रखा जाएगा, साथ ही पूर्व में भी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर स्कूली बसों में बच्चों के परिवहन करने वाले बसों का औचक निरीक्षण किया गया था ।

यात्री बसों के जांच अभियान में टीम द्वारा यात्री बसों के चालक एवं परिचालकों को नशे की हालत में वाहन ना चलाने, यातायात नियम का सदैव पालन करने,बस में प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल, रेडियो, टेप रिकॉर्डर का उपयोग न करने एवं यात्रा के दौरान तेज गति में गाना, म्यूजिक बजाकर वाहन न चलने के संबंध में हिदायत दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.