-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हिंदुओं को हिंसक बताने के विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला…

हिंदुओं को हिंसक बताने के विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला…


कोरबा/ लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर पूरे देश में विरोध हो रहा है, तो वही कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध किया गया और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। राहुल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और उनसे माफी मांगने को कहा गया। इस दौरान ये भी कहा गया कि अगर राहुल गांधी दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उनको सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। इस दौरान ‘राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए।

इस मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जिला अध्यक्ष राजीव सिंह अशोक चावलानी मनोज शर्मा महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पार्षद नरेंद्र देवांगन भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी रंजू यादव पवन सिन्हा लकी नंदा वैभव शर्मा बृजेश यादव दिनेश तिवारी संजय मानिकपुरी राजा यादव आशीष प्रजापति प्रीति स्वर्णकार दीनदयाल पटेल राहुल शुक्ला पिंकू रंजन असलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.