जीपीएम पुलिस द्वारा - आयोजित "साइबर की पाठशाला"- में फेसबुक लाइव और गुगल मीट के जरिए जुड़े सैंकड़ों लोग
छत्तीसगढ़/
गौरेला पेंड्रा मरवाही
__________________
*_आईपीएस भावना गुप्ता और साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने @gpmpolice के फेसबुक पेज* पर लाइव आकर और गूगल मीट के जरिए एक साथ सैंकड़ों लोगों को बताए सोशल मीडिया यूज के सेफ्टी टिप्स_
आमजनों की साइबर वर्ल्ड में सुरक्षा हेतु जीपीएम पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर जागरूकता अभियान जिले में निरंतर चलाए जा रहे हैं जिसके क्रम में आज 5 जून को *@gpmpolice के फेसबुक पेज पर साइबर की पाठशाला* कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सुबह 11 बजे से जिले की कप्तान आईपीएस भावना गुप्ता द्वारा लाइव आकर विभिन्न सोशल मीडिया के उपयोग दौरान सेफ्टी टिप्स दिए।
इस दौरान उन्होंने फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप इत्यादि प्रमुख सोशल मीडिया ऐप्स की प्राइवेसी सेटिंग के बारे में समझाया। साथ ही फिशिंग फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप समेत अन्य कई प्रकार के साइबर अपराधों के फ्रॉड के तरीकों के बारे में बताया। अपने सत्र में आईपीएस भावना गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि " *साइबर वर्ल्ड में आपकी सतर्कता ही आपका सुरक्षा कवच है* "। एसपी जीपीएम ने बताया पहले से *साइबर प्रहरी जीपीएम पुलिस* के नाम से जागरूकता अभियान संचालित हो रहे हैं जिसके तहत थाने के समस्त पुलिसकर्मियों को बीट वार ग्रामों का वितरण कर उनके ज़िम्मेदारी के ग्रामों के गणमान्य सक्रिय नागरिकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा है जिसमे साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता संबंधी पोस्टर्स मैसेजेस शेयर किए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठगों के पैंतरों के बारे में सतर्क किया जा सके ।
वहीं , साइबर की पाठशाला की आज की वक्त एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने सोशल मीडिया यूज दौरान होने वाली गलतियों के संबंध में केस स्टडी के जरिए समझाया। उन्होंने बताया कि कई युवक युवतियां फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे ऐप पर अनजान लोगों से दोस्ती कर उनके झांसे में आकर कई बार अपनी निजी तस्वीरें विडियोज शेयर कर बैठते हैं जिसके कारण बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसे पीड़ित युवक युवती अपनी परेशानी किसी को न बताकर और फंसते चले जाते हैं और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं । इसीलिए मोनाली गुहा ने फेक यूजर्स को पहचानने के तरीके बताए साथ ही किस प्रकार साइबर अपराध के मामलों में राहत मिलेगी और कैसे मिलेगी यह भी बताया और व्हाट्सएप इंस्टाग्राम इस्तमाल करते समय आवश्यक प्राइवेसी सेटिंग की जानकारी भी दी।
उन्होंने भी अपील करते हुए कहा कि " *साइबरवर्ल्ड में अनजान व्यक्ति और अनजान लिंक पर भरोसा न करें* " ।
वहीं , जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और डीएसपी निकिता तिवारी ने भी विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी और सतर्क रहने के टिप्स शेयर किए। साइबर की पाठशाला में जुड़े कुछ प्रतिभागियों ने गूगल मीट और फेसबुक लाइव दौरान कॉमेंट कर अपने प्रश्न पूछे जिसका वहां बैठे पुलिस अधिकारियों और एक्सपर्ट द्वारा जवाब भी दिया गया।
