-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, कोनी, बिलासपुर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन


विश्व पर्यावरण दिवस
आज दिनांक 05 जून, 2024 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, कोनी, बिलासपुर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। 
इस दौरान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी जी ने ‘‘सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार’’ के इस नारे को असल जीवन में उतारकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
रासेयो समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने पर्यावरण के तीन दुश्मन- पाउच, पन्नी, पॉलिथिन के उपयोग को बंद कर स्वच्छता का संदेश दिया। 
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एच.एस. होता ने छात्र-छात्राओं को पेड़ लगाकर उसके देखभाल एवं संरक्षण का संदेश दिया। 
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमोना भट्टाचार्य ने भारतवर्ष में पानी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुये पानी के उपयोग को विवेकपूर्ण ढंग से किये जाने का संदेश दिया।
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव साहू ने सभी स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को एक अभियान चलाने का निर्देश दिया, जिससे विश्वविद्यालय परिसर एवं बिलासपुर शहर का पर्यावरण स्वच्छ एवं समृद्ध हो सके। 
पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के छात्र-छात्राओं हेतु पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी क्रमशः प्रथम- श्रद्धा गोंड (एमबीए द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय- ईशिका (एमबीए द्वितीय सेमेस्टर) एवं तृतीय- प्रांजल दुबे (बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर) व आरती ध्रुवे (बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर) को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान डॉ. महेन्द्र मेहता, सुश्री सुषमा तिवारी, सुश्री सोनाक्षी शर्मा, श्री खेमेन्द्र देवांगन, सुश्री जयश्री जायसवाल, रासेयो स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.