-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया योग दिवस

भारतीय जनता युवा ने मनाया योग दिवस

कोरबा - भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया की योग, प्राणायाम की जननी भारतवर्ष है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को हमारे देश सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को आम लोगों तक पहुंचाया जिससे व्यक्ति तन से मन से मजबूत हो सके अतः युवा मोर्चा को भी जिम्मेदारी मिली की सभी कार्यकर्ता अपने निवास अथवा किसी स्थान पर एकत्रित हो योगाभ्यास करें, इसलिए कोरबा के गौ माता चौक उद्यान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ नागेंद्र शर्मा, राजू प्रजापति,भाजयुमो जिला प्रभारी राहुल शर्राफ, अ.जा मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी,बृजेश यादव, दिनेश तिवारी,राजा यादव, राजेश लहरे,ईश्वर पटेल, रामावतार पटेल, दीनदयाल पटेल सहित साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.