-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कोटा विधायक अटल ने लगाया रतनपुर में जन समस्या निवारण शिविर, लोगों का मिला बेहतर प्रतिसाद


कोटा विधायक अटल ने लगाया रतनपुर में जन समस्या निवारण शिविर, लोगों का मिला बेहतर प्रतिसाद
रतनपुर। शुक्रवार को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा रतनपुर में जन समस्याओं के निवारण हेतु जन समस्या निवारण शिविर एवं भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत की जंहा सबसे पहले उन्होंने रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जंहा मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा ड्यूटी डॉक्टर से समस्याओं को जान कर उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया उसके बाद रतनपुर स्थित रेस्ट हाउस में विभिन्न वार्डो से आये आम जनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा कुछ का त्वरित निराकरण भी किया एवं कुछ में सम्बंधित अधिकारियों को से बात कर निराकरण हेतु निर्देशित किया।
सबसे प्रमुख और ज्वलंत मुद्दा रतनपुर में हो रहे विद्युतीकरण और पोल विस्तार तथा सड़क निर्माण कार्य को लेकर शीतल जायसवाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पकान्त कश्यप ने ज्ञापन सौंपा जिसमे उक्त कामो में हो रहे भ्र्ष्टाचार और अनियमितता को लेकर आक्रोश जताया जिस पर विधायक ने अनुविभागीय अधिकारी कोटा को  फटकार लगाते हुए इन सभी कामो को सही ढंग से करने हेतु निर्देशित किया।
विभिन्न वार्डो के लोगो द्वारा की गई मांगो एवं समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण करने का आश्वासन दिया।
उक्त कार्यक्रम में रतनपुर वासियों ने अपने विधायक में पूर्व दिवंगत नेता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की छवि देख उनके इस पहल और शिविर की जमकर प्रशंसा की।
उक्त कार्यक्रम में रतनपुर से आनंद जायसवाल, मदन कहरा, दामोदर सिंह, सुभाष अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा,रियाज़ खोखर, असरफ बेग, राजा रवि रावत,रामगोपाल कहरा, संजय,राकी, सैफ अली,यासीन अली, शिवा पांडेय, साथी, राघवेंद्र दुबे, अजय दुबे कृष्णा कश्यप,शैल जायसवाल, चन्दा बैसवाड़े, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.