-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्कूली बच्चों के लिए शुरू हुए जिला स्तरीय समर कैंप पंख में बच्चे सीख रहे विभिन्न विधाएं

स्कूली बच्चों के लिए शुरू हुए जिला स्तरीय समर कैंप पंख में बच्चे सीख रहे विभिन्न विधाएं

*पंडित सुंदर लाल शर्मा  ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति बच्चों से हुए रूबरू*

कैंप में बच्चों को दिया जा रहा रचनानात्मक प्रशिक्षण
बिलासपुर, 25 मई 2024/जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा छात्रों के लिए आयोजित समर कैंप में आज पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री वंश गोपाल सिंह ने छात्रों से संवाद किया। जिला स्तरीय समर कैंप ' पंख ' में आज  पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के  कुलपति श्री वंश गोपाल सिंह ने बच्चों से संवाद किया और प्रेरक संदेश दिए।
श्री सिंह ने बच्चों से कहा  कि जीवन के संघर्ष आपको आगे बढ़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं,श्री सिंह ने बच्चों से कहा कि वे अपने माता पिता और गुरुओं का सम्मान करें,दूसरों को सम्मान देकर हम अपने लिए भी सम्मान अर्जित करते हैं।

समर कैंप में आज इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का प्रशिक्षण श्री मनोज सनाड्य,कबाड़ से  जुगाड़ मनोज वैद्य, ओरेगामी का प्रशिक्षण श्रीमती उषा चंद्रा,श्वेता तिवारी ,निशा अवस्थी मिड ब्रेन एक्टिविटी सुश्री विधि तिवारी हिंदी लेखन डॉ.रश्मि द्विवेदी, सहज योग ओनालाईप्रशिक्षक द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। शाम के सत्र में डॉ. रश्मि द्विवेदी काउंसर डीपीएस स्कूल बिलासपुर द्वारा बच्चों को हिन्दी लेखन के विषय में व रंगोली, पेंटिंग, स्केचिंग का प्रशिक्षण दिव्या कश्यप द्वारा व बॉलीवुड डांस  प्रशिक्षण श्री  अंशुमान  द्वारा  और कत्थक नृत्य प्रशिक्षण  जया हरगांवकर द्वारा दिया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या में नृत्य और संगीत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। कैंप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीआर साहू, सहायक संचालक पी दासरथी, श्री अनिल तिवारी, श्री रामेश्वर जायसवाल ,DMC  श्रीमती अनुपमा राजवाड़े सहित  विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.