*रायपुर।* बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।
श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल *X* पर लिखा है कि *बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया गया है ।
