-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

घर के सामने से आधी रात को हुई स्कूटी की चोरी, मामला दर्ज

घर के सामने से आधी रात को हुई स्कूटी की चोरी, मामला दर्ज


 पेण्ड्रा। जिले में घर के बाहर खड़ी स्कुटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने की घटना सामने आई है।और चोरी की ये पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हालांकि पीड़ित व्यक्ति ने मामले की लिखित शिकायत पेण्ड्रा थाने में दर्ज करा दी है जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के पेण्ड्रा नगर के वार्ड क्रमांक 11 गर्ल्स स्कूल रोड का है जहां पर रहने वाले अक्षत जायसवाल ने पेण्ड्रा थाने पहुचकर एक लिखित शिकायत पुलिस को दी है। जिसमें कहा गया है कि मेरी स्कूटी क्र0  सीजी 10 ए जी 7314 जो घर के बाहर खड़ा करके रात में सोने चला गया था और सुबह जब उठा तो स्कुटी वहां पर नही थी।।स्कूटी घर के सामने नही मिलने पर आसपास पूछताछ करने एवं वाहन खोजने का काम करने पर वाहन नही मिला सुबह घर के सामने स्थित दुकान सीसीटीवी कैमरे मे चेक करने पर सीसीटीवी में रात 3 से 4 बजे के बीच एक अज्ञात जो सफेद रंग का पेंट डार्क काले रंग का शर्ट और सर में सफेद रंग का टोपी पहने व्यक्ति के द्वारा स्कूटी लेकर जाते हुये दिखाई दिया।।ये अज्ञात व्यक्ति स्कूटी को पीड़ित के घर के सामने से पैदल लेकर कुछ दूर तक गया फिर स्कुटी में बैठा और फिर उसके बाद दूसरे दिशा में मुड़ गया। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पेण्ड्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.