-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राज्यीय बैरियर करंगरा में वाहनों की जांच के दौरान तीन लोगो से जप्त किया गया 1.66 लाख रुपए

अंतर्राज्यीय बैरियर करंगरा में वाहनों की जांच के दौरान तीन लोगो से जप्त किया गया 1.66 लाख रुपए

      गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 अप्रैल 2024/छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश अंतरराज्यीय सीमा करंगरा बैरियर पर वाहनों की जांच के दौरान तीन लोगो से 1.66 लाख रुपए जप्त किया गया।उड़नदस्ता दल ने विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर शंकर सिंह नेताम के पास से 50 हजार रूपए, श्रीमती सरोज बाई धुर्वे के पास से 56 हजार रूपए और सुरेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी के पास से 60 हजार रूपए जप्त कर प्रकरण गौरेला थाना के सुपुर्द किया है।     
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में संपूर्ण चुनावी गतिविधियों पर विभिन्न निगरानी दलों द्वारा नजर रखी जा रही है। जिले एवं राज्य की सीमा से लगे बैरियर-नाकों पर स्थैतिक निगरानी दल तथा उड़नदस्ता दल तैनात किए गए हैं, जहां से गुजरने वाली वाहनों की जांच की जाती है। जांच की कार्यवाई  में उड़नदस्ता दल के प्रभारी नायब तहसीलदार सुनील ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कश्यप, कृषि विकास अधिकारी हेमंत कश्यप, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनोज अटल एवम वीडियोग्राफर शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.