-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

15 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किये जाने का मामला आया सामने,

 15 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किये जाने का मामला आया सामने,

नाबालिग के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर आरोपी के द्वारा नाबालिग को लगातार मानसिक रूप से करने लगा था परेशान

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग अपने परिजनों के साथ पेण्ड्रा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कराया अपराध दर्ज।।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, कर रही हैं कार्यवाही

पेण्ड्रा। जिले के थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली 15 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर आरोपी के द्वारा नाबालिग को लगातार मानसिक रूप से परेशान करने लगा था। वहीं आरोपी की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग अपने परिजनों के साथ पेण्ड्रा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल पूरा मामला जिले के पेण्ड्रा थानाक्षेत्र का है जहां पर पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली 15 साल की नाबालिग अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी तभी नाबालिग की पहचान गांव के ही रहने वाले मनोज रैदास नाम के युवक से जान पहचान हो गई और धीरे धीरे मनोज नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। वहीं लंबे समय तक आरोपी नाबालिग का शारीरिक शोषण करने लगा, जिसकी भनक लगने पर नाबालिग के परिजनो ने आरोपी युवक को समझाइस भी दिए पर आरोपी उल्टा नाबालिग को और परेशान करने लगा था। साथ ही नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।  जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ जिले के पेण्ड्रा थाने पहुंचकर आरोपी मनोज रैदास के खिलाफ़ नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने भी तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए पेण्ड्रा थानाक्षेत्र में रहने वाले मनोज रैदास के खिलाफ धारा 376-IPC, 4-CHL, 6-CHL के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जहां पुलिस कार्यवाही कर रही है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.