-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

उड़नदस्ता दल ने करंगरा बैरियर पर विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्त किया 4.14 लाख रुपए...उड़नदस्ता दल ने अब तक किया है 7.18 लाख रुपए जप्त



उड़नदस्ता दल ने करंगरा बैरियर पर विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्त किया 4.14 लाख रुपए

उड़नदस्ता दल ने अब तक किया है 7.18 लाख रुपए जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 अप्रैल 2024/ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में संपूर्ण चुनावी गतिविधियों पर विभिन्न निगरानी दलों द्वारा नजर रखी जा रही है। जिले एवं राज्य की सीमा से लगे बैरियर-नाकों पर स्थैतिक निगरानी दल तथा उड़नदस्ता दल तैनात किए गए हैं। विगत दिवस छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश अंतरराज्यीय सीमा पामरा करंगरा बैरियर पर उड़नदस्ता दल ने विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दो पिकअप वाहन में सवार चार व्यक्तियों से कुल 4 लाख 14 हजार 500 रुपए जप्त कर प्रकरण गौरेला थाना के सुपुर्द किया है।
      जपत्ती की कार्यवाही संयुक्त कलेक्टर एवम उड़नदस्ता तथा स्थैतिक निगरानी दल के जिला नोडल श्री दिलेराम दाहिरे के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल के प्रभारी नायब तहसीलदार सुनील ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कश्यप, कृषि विकास अधिकारी हेमंत कश्यप, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनोज अटल एवम वीडियोग्राफर शामिल रहे। जिले में अब तक उड़नदस्ता दल के द्वारा कुल 7 लाख 18 हजार 700 रुपए जप्त की जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.