-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान: तराईगांव जलाशय में स्वच्छता के साथ गूंजा जल संरक्षण का संदेश

सेवा संकल्प अभियान: तराईगांव जलाशय में स्वच्छता के साथ गूंजा जल संरक्षण का संदेश

*जल जन चौपाल एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक*

ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत तराईगांव में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तराईगांव जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता और जल संरक्षण पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जलाशय एवं नदी घाट स्वच्छता अभियान, जल जन चौपाल, जनसंपर्क, ग्रामीण पेयजल स्रोत जांच एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जलाशय एवं जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल स्रोतों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
         जल जन चौपाल में ग्रामीणों को बताया गया कि जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और जल की प्रत्येक बूंद भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षा जल के संचयन, उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा उनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।ग्राम जल सुरक्षा संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों की नियमित देखरेख, जल की गुणवत्ता और जल संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल का अपव्यय रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.