-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद



महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 31 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। सारबहरा निवासी श्रीमती पूनम धावरिया को योजना की 31वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। श्रीमती पूनम धावरिया ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें नियमित रूप से प्रत्येक माह राशि प्राप्त हो रही है। यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी है और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
        उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए सितंबर माह की किस्त की राशि अगस्त माह में ही प्रदान की गई है। समय से पहले राशि मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। श्रीमती पूनम ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर समय से मिली यह राशि उनके लिए भाई की ओर से मिले उपहार जैसी है। श्रीमती पूनम धावरिया ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.