-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रतनपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट कन्या हिंदी माध्यम विद्यालय रतनपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी और भारत माता के जयघोष के साथ हुई।

विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला एवं वार्ड क्रमांक-4 के पार्षद सुनील अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद विद्यार्थियों, प्राचार्य, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शरणजीत बग्गा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र दुबे, कन्हैया यादव, रोहिणी बैसवाड़े, इंदु यादव, पुष्पा तिवारी, स्वीटी शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.