-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

*88.57 प्रतिशत अंक के साथ NQAS प्रमाणित, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 3 अगस्त 2026/ जिले के विकासखंड गौरेला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन एवं जनकेंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
      राष्ट्रीय स्तर की मूल्यांकन टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की संतुष्टि, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, दवाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन प्रबंधन, अधोसंरचना तथा सामुदायिक सहभागिता सहित विभिन्न मानकों पर किए गए मूल्यांकन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी में नियमित रूप से ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गैर-संचारी रोगों की जांच एवं परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, टेलीमेडिसिन, स्वास्थ्य शिक्षा तथा निःशुल्क औषधि वितरण जैसी सेवाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रदान की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।
        कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध रूप से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) से प्रमाणित कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम एवं ग्रामीण समुदाय के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिले में चनाडोंगरी सहित 14 स्वास्थ्य संस्थाएं एनक्यूएएस प्रमाणित हो चुकी हैं तथा शेष स्वास्थ्य संस्थाओं को भी गुणवत्ता प्रमाणन दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.