-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छग टीचर्स एसोसिएशन जीपीएम की जिला बैठक संपन्न

छग टीचर्स एसोसिएशन जीपीएम की जिला बैठक संपन्न

संघीय सक्रियता एवं संगठन के विस्तार, पूर्व सेवा गणना करते हुए पूर्ण पेंशन की मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन निर्धारण,टीईटी, पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान वेतन, ऑनलाइन उपस्थिति, पर हुई चर्चा।

जीपीएम : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जीपीएम की जिला बैठक 12 जुलाई रविवार को बीआरसी भवन गौरेला में प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती दुर्गा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में "प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन निर्धारण हेतु पूर्व सेवा गणना की मांग के साथ- विकास खंड स्तर पर बैठक का आयोजन कर संगठनात्मक विस्तार के साथ, विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजन की मांग, समयबद्ध पदोन्नति का क्रियान्वयन, क्रमोन्नति समयमान विकल्प का चयन , VSK ऐप पर उपस्थिति की अनिवार्यता पर रोक,  शिक्षकों के लंबित स्वत्वों का समय पर भुगतान, सेवा पुस्तिका संधारण, आदि विषयों पर चर्चा  कर निर्णय लिया गया।
            
बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश कोरी जिला संयोजक ऋषिकेश मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला संजय नामदेव ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा राकेश चौधरी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती स्मिता गोवर्धन, श्रीमती गुलाब दुबे ,सह सचिव, मोती लाल राठौर , महासचिव चंदूलाल सिंगरौली, जिला पदाधिकारी गुलाब  बंजारा, नरेश कुमार पात्रे,कृष्ण लाल राठौर, संदीप कुमार जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.