-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मजदूरों से काम कराने के बाद मजदूरी देने को लेकर सालों तक घुमाने के बाद आखिर में धमकी देते मजदूरी देने से इन्कार,मजदूर पहुंचा जिला कार्यालय इंटक

मजदूरों से काम कराने के बाद मजदूरी देने को लेकर सालों तक घुमाने के बाद आखिर में धमकी देते मजदूरी देने से इन्कार,मजदूर पहुंचा जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक दी लिखित सिकायत मामला गौरेला नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 15नरेन्द्र सोनकर पिता किशोर सोनकर के द्वारा विनोद कुमार सोनी से नल फिटिंग का पूरा कार्य कराने के बाद हिसाब की राशि 73620रुपए में 27000हजार देने के बाद एक हफ्ते में पूरा हिसाब करने की बात कहते हुए मजदूर को सालों से घुमा रहा था लेकिन परसो मजदूर विनोद सोनी ने पैसे की मांग की तो उसे नरेन्द सोनकर पिता किशोर सोनकर के द्वारा धमकी देते हुए कहां गया कि जहां शिकायत करना है कर देना मै तेरा पैसा नहीं दुंगा परेशान होकर मजदूर जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर अपनी शिकायत लिखित में दी शिकायत लेने के बाद इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूर को आश्वासन देते हुए कहा कि आपको तीन दिन बाद जानकारी दी जाएगी और आपके के खून पसीने की मजदूरी किसी को खाने नहीं दिया जायेगा दूसरे पक्ष की जानकारी इंटक की टीम पता करेगी और उन्हें भी अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन के अन्दर जिला कार्यालय बुलाया जायेगा उसके बाद आगे की जो कारवाई होगी वो कि जायेगी इंटक अध्यक्ष ने साफ शब्दों में यह कहा है कि किसी भी कीमत पर मजदूरों के साथ उनके खून पसीने की मजदूरी खाने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा फिर चाहे कोई भी हो आगे इंटक अध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे लोगों को शर्म नहीं आती है कि करोड़ो का काम करते हैं तो उसमें पैसा नहीं कमाते हैं जो मजदूरों की मजदूरी मारते ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए इसके लिए इंटक परिवार अब पुलिस अधिक्षक महोदय से मिलकर सख्त कार्रवाई करने की मांग करेगा जिसे और मजदूरों के साथ कोई इस प्रकार ना कर सकें इसमें कोई शक नहीं है कि जब से जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक खुला है तब से लगातार इंटक परिवार मजदूरों के मसीहा के रूप में जाना जाता है और मजदूरों के हक आधिकार दिलाने के लिए जाना जाता है अब देखना होगा कि नरेद्र सोनकर के खिलाफ क्या कारवाई होती है और मजदूर को उसका हक कब तक मिलता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.