मजदूरों को दूसरे राज्य में काम कराने के बाद मजदूरी नहीं दी साथ ही मजदूर का मोबाइल छीन लिया
July 22, 2026
मजदूरों को दूसरे राज्य में काम कराने के बाद मजदूरी नहीं दी साथ ही मजदूर का मोबाइल छीन लिया, ठेकेदारों ने मामला पहुंचा जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक मामला ग्राम पंचायत कसई बहरा थाना गौरेला के मरवाही पसान के मजदूरों का है जिसको रेल्वे पेटी ठेकेदारों ने गोलू सिंह गोंड निवासी कसई बहरा के साथ काम कराने महाराष्ट्र तेलंगाना मजदूरी जादा देने का लालच देकर काम कराने ले गए जिसके बाद दो तीन माह काम कराने के बाद खर्चा के लिए पैसा देते हुए पूरा काम अनुज राजा हरसपुर यूपी और उसका साथी सोनू के द्वारा मजदूरों से कराने के बाद पैसा आज दुंगा कल दुंगा करते हुए घुमाने लगे जो कि मजदूरों को गोलू सिंह गोंड ने अपनी जिम्मेदारी में लेकर गया था जिसके कारण मजदूर अपने पैसे के लिए गोलू के ऊपर दबाव बनाने लगे जिसके बाद गोलू ने पेटी ठेकेदारों से पैसे के लिए बार बार निवेदन करने लगा पैसा मांगता है बार बार ये कहते हुए पेटी ठेकेदार अनुज राजा हरसपुर यूपी एवं उसका साथी सोनू ने मजदूर गोलू का मोबाइल छीन कर उसको बंदी बना दिया जिसे गोलू किसी को कोई खबर ना कर सकें किसी तरह गोलू को उसके साथियो ने पेटी ठेकेदारों से आजाद कराया जिसके बाद गोलू तेलंगाना राज्य से भाग कर वापस अपने ग्राम कसाई बहरा पहुंचा और अपनी आप बीती गाँव के लोगों को बताया जिसके बाद नरेन्द्र चौधरी लेवर ठेकेदार ने उसे मजदूरों की आवाज उठाने वाले इकट जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के पास जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में लेकर पहुंचे मामले की पूरी जानकारी लिखित में लेने के बाद इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि इसकी पूरी जानकारी दूसरे पक्ष से लेने के बाद आगे की कारवाई कराई जाएगी जिसके लिए माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय से मिलकर पेटी ठेकेदारों के खिलाफ f i r कराने की बात की जायेगी और मजदूरों का मजदूरी दिलाया जायेगा साथ ही इंटक अध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अनुज राजा हरसपुर यूपी और उसका साथी सोनू ये दोनों के द्वारा करीब 80मजदूरों का पैसा नहीं दिया गया है साथ ही एक मौखिक जानकारी ये भी मुझे दी गई है कि इन दोनों पेटी ठेकेदारों ने मजदूरों का मजदूरी नहीं दी थी जिसके कारण एक मजदूर ने आत्महत्या भी कर लिया है आगे इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि मेरे द्वारा दोनों पेटी ठेकेदारों को जानकारी दे दी गई है और तीन दिन का समय दिया गया है आकर पूरे मजदूरों का मजदूरी दें और बाकी मजदूरों को कहां रखा गया है उन सभी मजदूरों की पूरी जानकारी दे अगर तीन दिन के अंदर दोनों ठेकेदारों ने मजदूरों का पैसा नहीं दिया तो फिर उसके बाद उनके खिलाफ पुलिस अधिक्षक महोदय से मिलकर f i r दर्ज कराने एवं उनकी गिरफ्तारी की बात की जायेगी जिसे मजदूरों की मजदूरी मिल सके साथ बाकी मजदूरों को बंधक बना कर कंहा रखा गया है उनकी जानकारी लेकर उन मजदूरों को भी छोड़या जा सकें इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने आगे बताया कि मजदूर को गोलू सिंह गोंड अपनी जिम्मेदारी में लेकर गया था जिसे मजदूरों की मजदूरी नहीं मिलने से जो मजदूरों वापस भाग कर अपने घर आ गए हैं वो गोलू से अपने पैसे की मांग कर रहे हैं जिसे डर कर गोलू अपने घर से भाग कर दूसरे के यहां रहता है उसने बताया है कि दारू पीने के बाद कही मुझे जान से ना मार दें मजदूर आगे इंटक अध्यक्ष ने बताया है कि सीधे साधे मजदूरों को जादा मजदूरी देने का लालच देकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है इसके लिए शासन प्रशासन से मेरी मांग है कि ऐसे सभी लोगों के खिलाफ एक अभियान चलाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिसे गरीब मजदूर आदिवासियों की जान की सुरक्षा हो सके आगे इंटक अध्यक्ष ने मजदूरों की मजदूरी दिलाने एवं बंधक बने मजदूरों को छोड़ाने के लिए हर संभव प्रयाश किया जायेगा और पुलिस अधिक्षक महोदय से इंटक परिवार मजदूरों के साथ जाकर मामले की पूरी जानकारी देगा ये बात बिल्कुल सही है कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले मजदूरों को जादा मजदूरी देने का लालच देकर उन्हें दूसरे राज्यों में काम कराने ले जाते हैं और बाद में उनकी मजदूरी नहीं दी जाती है जिसे मजदूर अपनी जान तक गवां देते हैं पिछले कई साल से इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के द्वारा मजदूरों की मजदूरी हैदराबाद जम्मू कश्मीर केरल तमिल नाडु नागपुर जैसे कई राज्यों से मजदूरों की मजदूरी दिलाई गई है अब देखना होगा कि इस मामले में इंटक परिवार क्या कारवाई दोषियों के खिलाफ काराने में कामयाब हो पाता है और बंधक मजदूरों को कब तक वापस लाया जाता है पुलिस प्रशासन इसमें क्या कारवाई करेगा देखना दिलचस्प होगा.
