-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जीपीएम जिले में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया, मजदूरों का हुआ सम्मान

“जीपीएम जिले में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया, मजदूरों का हुआ सम्मान”

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन टेंपल ट्री के सभा कक्ष में किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मजदूरों के सम्मान और माल्यार्पण के साथ की गई। वक्ताओं ने मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मजदूर दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) मो. इदरीस अंसारी ने बताया कि बीते वर्षों में मजदूरों के शोषण में कमी आई है और मजदूरों का डाटा संकलन कर उनके हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं।

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि पहले मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय थी, लेकिन वर्तमान में इंटक के माध्यम से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. के.के. ध्रुव (पूर्व विधायक), मनोज गुप्ता, उत्तम वासुदेव, राकेश जालान, अशोक शर्मा, सादिक खान, सहाना बेगम, विद्या राठौर, ममता पैकरा, कृष्णा पटेल, गोमती पुरी, धनकुंवर, शाहनवाज खान, आबिद भाई, मनीष दुबे, नीलेश साहू, अमित सोनी, आमिर अली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों — बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई और चांपा से पहुंचे इंटक के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मजदूरों का सम्मान करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी।

इस आयोजन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति रही, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल मानी जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के इस आयोजन ने मजदूरों के सम्मान, एकता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.