गैस सिलेंडर को लेकर सियाराम गैस एजेंसी में धरना मामले की शिकायत उपभोक्ताओं ने दुरभाष के माध्यम से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को दी
April 19, 2026
गैस सिलेंडर को लेकर सियाराम गैस एजेंसी में धरना मामले की शिकायत उपभोक्ताओं ने दुरभाष के माध्यम से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को दी जिस तत्काल संज्ञान लेते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने फूड इंस्पेक्टर राहुल राजपूत से बात कर उपभोक्ताओं को तत्काल सलेंडर दिलाने की बात कही वरना उपभोक्ताओं के साथ इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी खुद धरने पर बैठने की बात कही जिस पर फूड इंस्पेक्टर राहुल राजपूत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सभी उपभोक्ताओं को सलेंडर दिलवाने का कार्य किया जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कहा है कि सलेंडर घर पर पहुंचाया जाए अगर दुबारा किसी प्रकार की शिकायत उपभोक्ताओं की आयेगी तो अब एजेंसी का लाइसेंस कैंसिल कराने की मांग की जाएगी इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के इस कार्य से उपभोक्ताओं में एक खुशी की लहर देखने को मिली वरना लोग कई कई चक्कर लगाने के बाद भी सलेंडर उन्हें नहीं दिया जा रहा था.
