11साल से किसान तहसील के चक्कर लगाते लगाते थक गया कोई कारवाई नहीं होता देख पहुंच जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक
April 18, 2026
जीपीएम -11साल से किसान तहसील के चक्कर लगाते लगाते थक गया कोई कारवाई नहीं होता देख पहुंच जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक मामला ग्राम पंचायत लालपुर के मंद पुर निवासी धरम लाल राठौर पिता स्व, सुदामा राठौर अपनी जमीन के बंटवारे के लिए तहसील पेंड्रारोड में आवेदन किया था लेकिन उसका बड़ा भाई विष्णु प्रसाद राठौर के द्वारा बंटवारे के खिलाफ आपत्ति लगाया गया जिसके बाद धरम लाल के द्वारा मामले जिला कलेक्टर के पास लगाया गया था जिसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को आदेश दिया था कि शीघ्र कार्यवाही करते हुए जमीन बंटवारे की कारवाई की जाए लेकिन उसके बाद भी आज तक धरम लाल राठौर की जमीन बंटवारे पर कोई कारवाई नहीं की गई हर बार उसे पेशी दिया जाता है और जिस दिन पेशी रहती है उस दिन तहसीलदार शेष नारायण नहीं रहते हैं ऐसी जानकारी धरम लाल राठौर के द्वारा दी गई शिकायत लेने के बाद इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने धरम लाल राठौर को आश्वासन देते हुए कहा कि मेरे द्वारा मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद आपको बुलाया जाएगा उसके बाद आगे की कोई कारवाई के लिए विचार किया जायेगा सोचने वाली बात ये है कि एक बटाकन के लिए 11साल से गरीब भटक रहा है और कई जगह केश लड़ना पड़ा और सभी जगह से जीतने के बाद भी तहसीलदार शेष नारायण के द्वारा आदेश आज दिनांक तक नहीं किया गया है सोचने वाली बात ये है कि दो भाई है और दोनों का हक बराबर है उसके बाद बंटवारा के लिए 11साल से किसी व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है ये एक सवाल है कि शासन प्रशासन कर क्या रहा एक पक्ष कमजोर है दूसरा पक्ष मजबूत है अब इतने साल से कमजोर पक्ष को नियम कानून के चक्कर बता बता कर घुमाया जा रहा है अब देखना होगा कि मजदूरों के मसीहा गरीबों की उम्मीद मजलूम की आवाजइंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी इस मामले में क्या धरम लाल राठौर की जमीन का बंटवारा आदेश करा पाते या अधिकारी के आगे वो भी बेबस नजर आएंगे.
