-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ,सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये राजेश सूर्यवंश,ी स्वराज कला मंच रतनपुर के द्वारा यह निरंतर छठवां वर्ष...

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ,
सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव 

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये राजेश सूर्यवंशी 

स्वराज कला मंच रतनपुर के द्वारा यह निरंतर छठवां वर्ष 

 

  रतनपुर - ऐतिहासिक धर्म नगरी रतनपुर में सूर्यवंशी समाज के पूरोधाओं   द्वारा सूर्यवंशी पर्वत दान किया गया था इस पुण्य कार्य के स्वर्णिम याद में स्वराज कला मंच रतनपुर द्वारा सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव के रूप में दो दिवसीय मेले का आयोजन सूर्यवंशी पर्वत दान  स्मृति महोत्सव 2026का  आज प्रथम दिवस 21 मार्च 2026 को उद्घाटन समारोह के रूप में भव्य शोभा यात्रा में 201 कलश निकाली गई जिसमें 1100 के लगभग माताएं बहने मौजूद रहे तथा समस्त सूर्यवंशी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये। यह भव्य कलश यात्रा बूढ़ा महादेव प्रांगण सूर्यवंशी समाज यज्ञ स्थल से बड़ी बाजार होते हुए मां महामाया मंदिर स्थल कुंड से जल भरकर पुनः महामाया मंदिर से होते हुए वापस रतनपुर का भ्रमण करते हुए समाज के पुरखा द्वारा आयोजित रचित सूर्यवंशी पर्वत दान स्थल में लाया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जी मौजूद रहे व रतनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  घनश्याम रात्रे जी के द्वारा सूर्यवंशी समाज के पंच परमेश्वरों के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
,छेदीलाल भार्गव अध्यक्ष सेमरताल सर्किल, जगमोहन जी खोखरा से रामाधार बौद्ध जी ,सहित बड़ी संख्या में चापा जांजगीर से सामाजिक चिंतक कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं  स्वराज कला मंच से संस्थापक धर्मेंद्र भास्कर जी संरक्षक रामसनेही आयंगर जी डॉ नंदकुमार लाश्कर जी लखन लाल टेंगवार  जी होरीलाल सर्वे जी, शगुन बनर्जी जी ,ओम शंकर  लिबर्टी दासी सूर्यवंशी,वा 
 अध्यक्ष बनवाली सूर्यवंशी उपाध्यक्ष रामाअवतार सूर्यवंशी सचिव रोहित खरे कोषाध्यक्ष जवाहरलाल लाश्कर रामायण सूर्यवंशी मथुरा सूर्यवंशी ,सुखीराम खरे ,हेमंत सूर्यवंशी, पंडित देव कुमार लाश्कर पंडित सुखसागर बर्मन, संतोष भारती, राजू रात्रे,  रामगोपाल कलियरी ,रामकुमार,जय नारायण राजेंद्र, ईश्वर कौशिक, लखन लाल , सखाराम खरे ,उमेंद सूर्यवंशी , दूज राम लिबर्टी नंदू सूर्यवंशी, शैलेंद्र देव कुमार, सुरेश कुमार ,अयोध्या फ़ागुराम शाह , श्याम कार्तिक, भगत दर्वे, कमल गढ़ेवाल, बृजभूषण सरवन दिनेश लसहे,अनिल कोसले, प्रदीप कोसले एवं नीलकमल सूर्यवंशी वा सूर्यवंशी समाज से बहुत से जनसंख्या में उपस्थित रहे ।एवं रंगारंग कार्यक्रम गीत संगीत भजन कवि सम्मेलन किया गया।

आज आदर्श सामूहिक विवाह 22 मार्च को 26 जोड़ा का संपन्न होना है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धर्मजीत सिंह उपस्थित रहेंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.