-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

उठाईगिरी का खुलासा: 24 घंटे में जीपीएम पुलिस की बड़ी सफलता, 12.64 लाख का सामान बरामद

उठाईगिरी का खुलासा: 24 घंटे में जीपीएम पुलिस की बड़ी सफलता, 12.64 लाख का सामान बरामद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उठाईगिरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के सामान बरामद किए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

मामला थाना पेंड्रा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी विनय कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मार्च 2026 को वह ग्राम बस्ती के साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी की दुकान लगाने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके जेवरात से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। इस पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला की जानकारी मिली, जो किराए के मकान में रहकर घूम-घूमकर चूड़ी बेचने का काम करती थी। पूछताछ में महिला ने अपने भतीजे राजेंद्र शिकारी और रिश्तेदार अमर शिकारी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाना स्वीकार किया। तीनों ने मिलकर बस्ती साप्ताहिक बाजार में वारदात को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी महिला आशिया शिकारी, निवासी दमोह, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 ग्राम सोना और 6.550 किलोग्राम चांदी, कुल कीमत 12 लाख 64 हजार 50 रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.