-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बेख़ौफ़ दौड़ रहे रेत से लदे भारी वाहन, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

बेख़ौफ़ दौड़ रहे रेत से लदे भारी वाहन, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर इन दिनों रेत और बिल्डिंग मटेरियल से लदे भारी वाहनों की आवाजाही आम होती जा रही है। मुख्य मार्गों और व्यस्त चौक-चौराहों पर हाईवा और ट्रैक्टर बेख़ौफ़ दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

ताज़ा मामला बिलासपुर शहर के अशोकनगर चौक स्थित सीपत रोड, सरकंडा क्षेत्र का है। यहां नो-एंट्री के समय भी भारी वाहन बेधड़क सड़कों पर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों के मालिकों और चालकों को न तो प्रशासन का कोई भय है और न ही आम नागरिकों की सुरक्षा की चिंता।

प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारी और आम राहगीर इन भारी वाहनों के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री समय में सख्ती से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और नियमित जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही सख्ती दिखाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.