-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों  का औचक निरीक्षण कर  व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 फरवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडांड़, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमीकला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अण्डी एवं शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 12वीं बोर्ड की भूगोल और भौतिकी विषय में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था एवं परीक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि के बारे में पूछताछ किया और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। 
कलेक्टर ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों की रोकथाम, निगरानी एवं कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय तीन उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया है। उड़नदस्ता दल क्रमांक एक में दल प्रभारी श्री सत्यजीत कंवर उप संचालक कृषि, दल क्रमांक दो में दल प्रभारी श्री गोपेश मनहर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं दल क्रमांक तीन में श्री रजनीश तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी को दल प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनो का प्रयोग रोकने के लिए उड़नदस्ता दलों द्वारा सतत् रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.