-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold Price Today: सोने में उछाल, चांदी में भी तेजी; चेक करें नए रेट

 


Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में ​फिर से तेजी दिख रही है। 24 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक जोखिमों के बरकरार रहने, अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और मजबूत निवेश मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली144210157310
मुंबई144060157160
अहमदाबाद144110157210
चेन्नई144060157160
कोलकाता144060157160
हैदराबाद144060157160
जयपुर144210157310
भोपाल144110157210
लखनऊ144210157310
चंडीगढ़144210157310

चांदी की कीमत

24 जनवरी की सुबह चांदी में भी तेजी है। कीमत 340100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर पड़ता है।

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.