-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

CG CRIME : ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र के शक में साधुओं को घेरकर किया बुरी तरह पीटा, घंटों चले बवाल के बाद बाइक से भागे

 


सूरजपुर: साधुओं को लेकर लोगों का नजरिया आमतौर पर सम्मान और पूजा से भरा होता है, लेकिन जब उनके व्यवहार या कारनामों पर संदेह होता है, तो ग्रामीणों की भावनाएं पल भर में बदल जाती हैं।

ऐसा ही नजारा सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में देखने को मिला, जहां साधुओं के कथित कामों को लेकर ग्रामीणों में रोष भड़क उठा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव में दूसरे प्रांत से पहुंचे दो साधु एक व्यक्ति का हाथ देख रहे थे, तभी वह व्यक्ति बेहोश होने लगा।

जैसे ही इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों की हुई तो वे बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। तंत्र-मंत्र करने की आशंका जताते हुए साधुओं की धुनाई शुरू कर दी. करीबन घंटे भर तक चले बवाल के बाद ग्रामीणों ने दोनों साधुओं को छोड़ दिया, जिसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर भाग निकले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.