-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

राजनैतिक सरगर्मियों के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचेगे अमित शाह और जेपी नड्डा, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल

 





रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर माह राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहने वाला है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे। दोनों नेता बस्तर क्षेत्र में आयोजित हो रहे बहुचर्चित बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन स्थानीय खेल, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा कई मायनों में खास है, क्योंकि इसी दिन राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेशभर में जश्न और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगे और राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न घोषणाएँ भी कर सकते हैं।

वहीँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की यात्रा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

बस्तर ओलंपिक को छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और परंपराओं का बड़ा मंच माना जाता है। हजारों की संख्या में खिलाड़ी और कलाकार इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। इस बार केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.