-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सीतापुर में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, हाईवे जाम; क्षेत्र में तनाव




 अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच बड़े संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

सूत्रों के अनुसार, दो युवकों के बीच छोटी सी नोकझोंक मारपीट में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख एक पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके साथ ही मामला और भड़क गया।

इसी दौरान विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। एक पक्ष के लोग थाने के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की 'एकतरफा कार्रवाई' के आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने चक्का जाम कर दिया, जिसके चलते नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं।

फिलहाल सीतापुर थाना पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.