-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अरावली में खनन मंजूरी के खिलाफ राजस्थान में उबाल, कई जिलों में प्रदर्शन

 


जयपुर। राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला में खनन को मंजूरी दिए जाने के फैसले के खिलाफ सोमवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हुए। कांग्रेस पार्टी, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों ने अलग-अलग जिलों में सड़कों पर उतरकर सरकार के फैसले का विरोध किया। कई जगहों पर प्रदर्शन उग्र हो गया और पुलिस से झड़प की स्थिति बन गई।

उदयपुर में कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झड़प

उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर अरावली बचाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

सीकर के हर्ष पर्वत पर प्रदर्शन

सीकर जिले में 945 मीटर ऊंचाई पर स्थित हर्ष पर्वत पर पर्यावरण प्रेमियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और अरावली को बचाने की अपील की। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है।

अलवर में टीकाराम जूली का सरकार को अल्टीमेटम

अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा,
“अरावली राजस्थान के लिए फेफड़ों के समान है। सरकार इसे खत्म करना चाहती है। मैं चुनौती देता हूं कि हम अरावली को खत्म नहीं होने देंगे। अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.