-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 ठिकानों पर छापेमारी, लोहा कारोबारियों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी




 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह आयकर विभाग ने लोहा कारोबारियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 2 से 3 प्रमुख कारोबारियों के करीब 50 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इस कार्रवाही में 100 से ज्यादा CRPF जवानों को तैनात किया गया है, जिससे कार्रवाई की गंभीरता और पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान कॉइल से जुड़े कारोबारी जांच के रडार पर हैं। आयकर विभाग की टीम ने इन कंपनियों से जुड़े जमीन कारोबारियों के आवासों और व्यावसायिक परिसरों पर भी दबिश दी है। सुबह से ही इन सभी ठिकानों पर दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच चल रही है।

2 महीने पहले भी हुई थी बड़ी छापेमारी

यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ में बड़े आर्थिक नेटवर्क पर ऐसी कार्रवाई की गई हो। करीब दो महीने पहले ED की टीम ने रायपुर, बिलासपुर और धमतरी में कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
उस कार्रवाई का संबंध कस्टम मिलिंग घोटाले से था। जांच में सामने आया था कि घोटाले से अर्जित पैसे से बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की गई थी।
तब ED ने रायपुर में रहेजा ग्रुप, जबकि बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के ठिकानों पर छापे मारे थे।

सूत्रों के मुताबिक वर्तमान छापेमारी भी बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी होने की आशंका है। आयकर विभाग की टीमें इस मामले में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

कार्रवाई जारी, और खुलासों की उम्मीद

रायपुर और आसपास के इलाकों में चल रही इस संयुक्त कार्रवाई को लेकर लगातार अपडेट मिल रहे हैं। अभी तक आयकर विभाग ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जानकारी से स्पष्ट है कि यह एक बड़े आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.