-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे ‘म्यूल अकाउंट’ पर बड़ी कार्रवाई: बंधन बैंक सुपेला के 27 खातों से 1.20 करोड़ का लेन-देन, 7 आरोपी गिरफ्तार

 



भिलाई। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सुपेला पुलिस और एसीसीयू यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंधन बैंक सुपेला में खोले गए म्यूल अकाउंट के जरिए बड़े पैमाने पर चल रहे साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। जांच में पता चला है कि 27 बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपए का अवैध लेन-देन किया गया था। इस मामले में अब तक 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

‘समन्वय पोर्टल’ से मिली बड़ी जानकारी

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित “समन्वय” पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि बंधन बैंक नेहरू नगर शाखा में खुले 27 खातों का उपयोग साइबर ठगी से मिली रकम को खर्च करने, इस्तेमाल करने और आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा था। ये खाते म्यूल अकाउंट के तौर पर कार्य कर रहे थे, जिन्हें अपराधियों ने ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया।

अवैध लेन-देन का खुलासा

समन्वय पोर्टल के इनपुट की जांच के बाद सुपेला पुलिस ने पुष्टि की कि इन खातों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन हुआ है। जांच में पाया गया कि इन खातों के धारकों की संलिप्तता संदिग्ध है और उनके माध्यम से ठगी की रकम को विभिन्न दिशाओं में भेजा गया।

मामला दर्ज, जांच तेज

प्रकरण साइबर फ्रॉड से संबंधित पाया जाने पर थाना सुपेला में धारा 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गहन विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित साइबर क्राइम नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसमें खाते खोलने वाले स्थानीय लोग भी शामिल हैं। आगे और गिरफ्तारियाँ सम्भव हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.