-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बीमार SI के इलाज के नाम पर तंत्र-मंत्र से ठगी: बालोद पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 92 हजार नगद और जेवर बरामद

 



बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बीमार पुलिस उप-निरीक्षक (SI) के लकवा-ग्रस्त होने का फायदा उठाकर एक महिला और दो सहयोगियों ने 2 लाख से अधिक की ठगी कर ली। डौंडी थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

तिखुर बेचने के बहाने घर आई महिला, फिर शुरू हुआ तंत्र-मंत्र का खेल

प्रार्थीया धनेश्वरी ठाकुर, निवासी ग्राम खैरवाही (थाना डौंडी) ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनके पति लकवा से पीड़ित हैं। इसी दौरान उनके घर तिखुर बेचने के बहाने एक महिला पहुंची, जिसने दावा किया कि उसका परिचित बैगा तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के माध्यम से उनके पति को ठीक कर सकता है।

कुछ दिनों बाद दो महिलाएं और एक पुरुष खुद को तांत्रिक बताकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने पूजा की आड़ में नारियल, अगरबत्ती, दिया आदि रखवाए और कहा कि “पूजा तभी फलित होगी जब पैसे और जेवर पूजा में चढ़ाए जाएंगे, नहीं तो अनर्थ हो जाएगा।”

भय और भ्रम पैदा कर आरोपियों ने प्रार्थीया से 1,67,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के मंगलसूत्र-पायल सहित अन्य गहने पूजा के बहाने रखवा लिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूजा के बाद सारी सामग्री लौटा दी जाएगी, लेकिन मौका पाकर सभी वहां से भाग निकले।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, बड़ी रकम और जेवर बरामद

शिकायत पर डौंडी थाना में अपराध क्रमांक 480/2025, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने जब तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.